फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A huge procession was taken out on Ram Navami, the city echoed with the slogans of Jai Shri Ram...

Lalitpur News: रामनवमी पर निकली विराट शोभायात्रा, जयश्रीराम के नारों से गूंजा शहर...

Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A huge procession was taken out on Ram Navami, the city echoed with the slogans of Jai Shri Ram...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रामनवमी पर शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा शहर जयश्रीराम के नारों से गुंजायमान हो उठा। हर ओर राम भक्ति की लहर थी। अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तो रथों पर विराजमान भगवान के स्वरूप व संत चल रहे थे।
गोविंदनगर स्थित बालाजी मंदिर से विराट शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ला नदीपुरा, राम राजा मंदिर के सामने, आजाद चौक, सावरकर चौक, घंटाघर, नझाई गेट होते हुए रात में तुवन मंदिर पहुंची। सबसे आगे धर्म ध्वज लिए श्रद्धालु चल रहे थे, वहीं अश्वों पर सवार बालिकाएं हाथों में तलवार लिए चल रही थीं। उनके पीछे डीजे पर श्रीराम के भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। हर डीजे पर एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम... का गीत बज रहा था। महिलाएं धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ीं। सात से आठ अखाड़े शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण बने रहे, जिनमें बच्चे और बड़े एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। कोई मुंह से आग उगल रहा था, तो कोई डंबल तो कोई तलबाजी, लाठी आदि का प्रदर्शन कर रहा था। उनके पीछे पालने में भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप के विग्रह लिटाया हुआ था। जबकि, उनके पीछे भगवान राम, सीता लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप रथों पर सवार होकर चल रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, अन्य बग्घियों में संत आदि सवार होकर शोभायात्रा की शान बढ़ा रहे थे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, डॉ. राजकुमार जैन, नीरज जैन गौना, नरेंद्र कड़ंकी आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, महिला थानाध्यक्ष स्वाती शुक्ला समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हिंदू संगठनों ने नेहरू महाविद्यालय के पास से शोभायात्रा निकाली, जिसमें सबसे आगे बाइक पर सवार श्रद्धालु धर्मध्वज लिए चल रहे थे। उनके पीछे डीजे की धुन पर सवार श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे, जबकि महिला मंडल की अखाड़े की बालिकाएं और विभिन्न अखाड़ों के पहलवान हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। कई अन्य डीजे की धुनों पर श्रद्धालु हाथों में तलवारें आदि लेकर जयश्रीराम के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यह शोभायात्रा नेहरू महाविद्यालय से शुरू होकर चौकाबाग, नदीपुरा, लक्ष्मीपुरा, आजादचौक, सावरकर चौक, घंटाघर, नझाई गेट से होकर तुवन तक पहुंची, जहां समापन किया गया। जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया।

------------
आरती उतारी, फूलों की बारिश की
शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रामराजा मंदिर पर हलुआ वितरण किया गया। लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुसिंह सभा प्रबंधक कमेटी ने शोभायात्रा का स्वागत किया। अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह, सलूजा, मनजीत सिंह सलूजा, सिंधी समाज के अध्यक्ष राजू सिंधी, मनोज सिरवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed