फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A gate opened due to rising water level of Bandai Dam

Lalitpur News: बंडई बांध का जलस्तर बढ़ने से एक गेट खोला

Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
A gate opened due to rising water level of Bandai Dam
260 क्यूसेक पानी की हो रही निकासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। चौबीस घंटे के दौरान जनपद में हुई बारिश का असर यहां के बांधों के जलस्तर पर पड़ने लगा है। मड़ावरा तहसील में शुक्रवार को हुई बारिश का असर इस क्षेत्र में स्थित बंडई बांध के जलस्तर पर पड़ा। बंडई बांध का पूर्ण जलस्तर 403.50 मीटर है। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए बांध का एक गेट एक फुट तक खोल दिया गया।
बांध से 260 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ जनपद के अन्य बांधों का जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। बांध का जलस्तर बढ़ने की जानकारी यहां के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद सिचाई विभाग के आलाधिकारियों ने बांध के निचले इलाकों ग्राम धौरीसागर, पिसनारी सहित नदी के किनारे स्थित अन्य गांवों में अलर्ट जारी करवाया। इसके बाद बांध का एक गेट एक फुट खोलकर 260 क्यूसेक पानी की निकासी की जानी लगी और इसे निर्धारित जलस्तर पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन


बंडई बांध के आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से जलस्तर बढ़ा है। जुलाई माह में निर्धारित किए गए बांध के जलस्तर को बनाए रखने के लिए बांध का एक गेट खोलकर 260 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पानी की आवक कम होने और जलस्तर निर्धारित स्तर पर पहुंच जाने के बाद गेट को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीएन वर्मा, जल लेखा सहायक, बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed