{"_id":"699b494719f3b9ecc70de828","slug":"a-fountain-burst-out-under-the-electric-wires-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152071-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ...बिजली के तारों के नीचे फूट पड़ा फव्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ...बिजली के तारों के नीचे फूट पड़ा फव्वारा
विज्ञापन
पाइप-लाइन फूटने से 25 फीट ऊंचाई तक बहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर की सड़कों को खोदकर उनकी पूरी तरह से सूरत बिगाड़ दी गई है। वहीं, जगह-जगह इस पाइप लाइन के लीकेज लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं। रविवार की सुबह शहर के मोहल्ला आजादपुरा में जेसीबी मशीन ने मुख्य पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पाइपलाइन से 20 से 25 फुट ऊंचा पानी का फव्वारा फूट पड़ा। इसी के ऊपर से बिजली के तार निकले हुए थे। इससे वहां पर लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। देखते ही देखते हजारों लीटर पानी बह गया। आनन-फानन जेसीबी मशीन का बकट क्षतिग्रस्त पाइप के ऊपर रखकर फव्वारे को बंद करने का प्रयास किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक किया गया।