{"_id":"690260942dcd950250024ba4","slug":"a-foot-overbridge-will-be-built-to-connect-nehrunagar-with-the-city-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-145184-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नेहरूनगर को शहर से जोड़ने के लिए बनेगा फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नेहरूनगर को शहर से जोड़ने के लिए बनेगा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन
साइट सर्वे के बाद प्रस्ताव को रेलवे की मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नेहरूनगर से शहर को जोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को रेलवे की मंजूरी मिल गई है। अब इस प्रस्ताव को प्रधान कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर से शहर की ओर निकलने के लिए लंबे समय से फुट ओवरब्रिज की मांग चल रही थी। पहले रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक से दो व तीन और नेहरूनगर की ओर आने-जाने के लिए फुट ओवरब्रिज बना हुआ था। कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया। बाद में यहां नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। पुराना ओवरब्रिज तोड़ दिया गया। इस बीच प्लेटफार्म चार का निर्माण किया गया। इसके साथ ही नेहरूनगर आने-जाने के लिए आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया।
मार्ग के लिए नेहरूनगरवासियों ने सांसद, विधायक और रेल मंत्री को ज्ञापन दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने अब सांसद को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर झांसी एंड की ओर नेहरूनगर और शहर को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज का साइट सर्वे किया जा चुका है। इसका प्रस्ताव 2025-26 में स्वीकृत किया गया है। अब जल्द ही नेहरूनगर, जुगपुरा, सिद्धनपुरा के लगभग 30 हजार लोगों को रेलवे स्टेशन पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज की सौगात मिल सकेगी। सांसद कार्यालय प्रभारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि सांसद ने रेल प्रबंधक को पत्र लिखा था। अब रेलवे से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।