{"_id":"66dcc229439e5d8a9a0b3b9e","slug":"a-few-students-are-reaching-abhyudaya-coaching-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-120474-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अभ्युदय कोचिंग में पहुंच रहे गिने-चुने छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अभ्युदय कोचिंग में पहुंच रहे गिने-चुने छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जीआईसी में अभ्युदय कोचिंग संचालित हो रही है। लेकिन, इस कोचिंग में पंजीकृत छात्रों के मुकाबले गिने चुने छात्र ही पहुंच रहे हैं।
जेईई, नीट, यूपीएससी व एसएससी जैसी प्रतियोगिताओं की तैयारी कराने के लिए शासन ने अभ्युदय योजना शुरू की थी। कमजोर छात्रों को मुफ्त में कोचिंग दी जाती है। यहां 17-18 शिक्षक छात्रों को विषयवार पढ़ाने के लिए तैनात हैं। इस वर्ष अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए 296 छात्राें ने पंजीकरण कराया था। पंजीकृत छात्रों 296 छात्रों के मुकाबले 40-45 प्रतियोगी छात्र ही आ रहे हैं।
-- -- -- --
ऑनलाइन चल रही क्लास : अभ्युदय कोचिंग में यूपीएससी की तैयारी के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की पहल पर दिल्ली की जानी मानी कोचिंग संस्था नेक्स्ट आईएएस द्वारा ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है। यह क्लास तीन घंटे की होती है, लेकिन गिने चुने छात्रों के क्लास में पहुंचने से डीएम की यह पहल भी कारगर साबित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
अधिकारियों को करना है मार्गदर्शन : अभ्युदय कोचिंग में ऑनलाइन शिक्षा सामग्री और लेक्चर के साथ ही ऑफलाइन क्लास में आईएएस, आईएफएस, पीसीएस अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन, यहां कभी कभार ही अधिकारियों द्वारा छात्रों को लेक्चर दिया जाता है।
-- -- -- -
अभ्युदय कोचिंग में पंजीकृत छात्रों के मुकाबले कम संख्या में छात्र आते हैं। जबकि, कोचिंग में नेक्स्ट आईएएस जैसी कोचिंग संस्था की ऑनलाइन क्लास चलती है। पंजीकरण कराने के लिए तो भारी संख्या में छात्र यहां आते हैं, लेकिन पढ़ने कम ही आते हैं।
विवेक कुमार सिंह, कोआर्डिनेटर, अभ्युदय कोचिंग