फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A farmer hanging sucide for distroyed crop

फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाई फांसी

Sat, 26 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
A farmer hanging sucide for distroyed crop
फांसी - फोटो : ?????
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम ऐरावनी में फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम ऐरावनी निवासी छोटू रैकवार पुत्र स्व. धुन्दू रैकवार खेती करता है और उसने इस बार गांव में खुद की तीन एकड़ जमीन और दूसरे की ठेका पर करीब 15 एकड़ जमीन में सोयाबीन फसल की बुवाई की थी। सुबह खेत पर जाने के बाद वह देर शाम घर लौटा और खाना खाने के बाद रात्रि में करीब साढ़े नौ बजे अपने कमरे में चला गया और कमरा के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। यह देखकर उसकी दो पुत्रियों ने बगल में रहने वाले अन्य परिजनों को बताया कि उसके पापा ने अंदर से दरवाजे बंद कर लिए हैं और खोल नहीं रहे। इसके बाद उसके भाई तत्काल मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो छोटू म्यारी पर रस्सी के फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद भाईयों ने उसे फंदे से उतारा और ललितपुर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई अर्जुन रैकवार ने बताया कि उसके भाई की सोयाबीन की फसल बारिश से खराब हो गई थी, जिसके चलते वह परेशान था। उसने संभावना जताई कि इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। मृतक की दो पुत्रियां हैं। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed