फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A farmer dead for cut poision snake

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

Tue, 28 Jul 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
A farmer dead for cut poision snake
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत खेत पर फसल की रखवाली को गए किसान की खेत में जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पाली अंतर्गत कस्बा निवासी गजराज सिंह (24) पुत्र रंजीत अहिरवार मंगलवार की सुबह पांच बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली के लिए निकल गया। वहां खेत पर जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। दर्द होने पर वह अपने घर आया और परिजनों को पैर में दर्द की बात बताई। परिजन उपचार के लिए बिरधा कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां से उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अशोक ने बताया कि मृतक चार भाइयों व एक बहन में बड़ा था। उसकी दो पुत्रियां हैं। पिता के साथ खेती में हाथ बंटाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed