फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A farmer dead body find in railway track

रेल पटरियों पर मिला किसान का क्षत-विक्षत शव, हत्या का आरोप

Sun, 01 Nov 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
A farmer dead body find in railway track
जाखलौन (ललितपुर)। जाखलौन थाना के ग्राम आलापुर रेलवे फाटक के पास खेत की रखवाली करने गए एक किसान का शव रेल की पटरियों पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने किसान की हत्या का आरोप लगाते हुए विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने विपक्षियों के गांव के ट्रैक्टर को रोककर हंगामा किया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। परिजनों ने 23 साल पहले नौ हजार रुपये में गिरवी रखी गई जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम आलापुर निवासी नाथूराम (55) पुत्र भैरव प्रसाद लोधी शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपने घर से गांव के बाहर खेत की रखवाली करने के लिए निकले थे। सुबह उनका क्षत-विक्षत शव रेल की पटरियों पर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजन मौके पर पहुंचे। जाखलौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने 23 साल पुराने जमीन के विवाद में किसान की हत्या होने का आरोप पड़ोस के गांव के रहने वाले विपक्षियों पर लगाया है। गुस्साए परिजनों एवं गांव के लोगों ने विपक्षियों के गांव के ट्रैक्टर को रोक लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन मान गए और विपक्षियों के गांव के ट्रैक्टरों को जाने दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

-------------------
बेटा बोला-पिता को मारकर ट्रेन के आगे फेंक गए
मृतक नाथूराम के पुत्र आलापुर निवासी कृपाल लोधी ने जाखलौन पुलिस को एक शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि 30 -31 अक्तूबर की रात में उसके पिता नाथूराम लोधी खेत की रखवाली करने गए थे। रात में लगभग तीन बजे ग्राम पड़ोरिया के कुछ लोग आए और उसके पिता को जबरन पकड़कर ले जाने लगे, जिस पर उसके पिता के चिल्लाने पर आसपास के किसान दौड़े। आरोपी रेल की पटरियों पर ट्रेन के आ जाने से भाग गए और उसके पिता नाथूराम के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पिता को मारकर ट्रेन के आगे फेंक दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नौ हजार रुपये में 23 वर्ष पूर्व मृतक के पिता ने गिरवी रखी थी जमीन
मृतक के पुत्र कृपाल ने बताया कि उसके दादा ने लगभग 23 वर्ष पूर्व 1997 में अपनी एक एकड़ भूमि ग्राम पड़ोरिया निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दी थी और तय किया गया था कि ब्याज में खेती करते रहेंगे और पैसे वापस करने पर जमीन लौटा दी जाएगी। बताया कि 55 हजार रुपये लेने के बाद भी उसकी भूमि वापस नहीं की गई और न ही उसका पैसा लौटाया गया। बाद में एक एकड़ के स्थान पर उसकी एक एकड़ 25 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर 23 साल से विपक्षी खेती करता आ रहा है। वर्तमान में उसने अपनी 25 डिसमिल भूमि वापस ले ली और शेष भूमि को वापस करने की मांग की। इसके लिए कई बार पंचायत भी की गई। इसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। दो दिन पूर्व नाथूराम ने कमिश्नर के आगमन पर एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की थी। कई बार थाने के चक्कर भी लगाए, लेकिन न्याय नहीं मिला।
-------------
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष ने पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की
मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। वहीं इस मामले मेँ भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ने घटना को दुखद बताते हुए जनपद में सूदखोरों पर अंकुश लगाने, मृतक परिवार को शीघ्र मुआवजा और न्याय दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की।

--------------
रेल पटरियों पर मिले शव के मामले में परिजनों ने थाना जाखलौन में तहरीर देकर विपक्षियों पर आरोप लगाए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed