फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A dumper ran over five cows standing on the road at night, four died

Lalitpur News: सड़क पर खड़ी पांच गायों को रात में डंपर ने रौंदा, चार मरीं

Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A dumper ran over five cows standing on the road at night, four died
ललितपुर/बार। सड़क पर खड़ी पांच गायों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। चार गायों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने सड़क पर मृत पड़ी गायों को उठवाकर उनका पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम उदयपुरा में सड़क पर गोवंश खड़े थे। रात के समय डंपर ने पांच गायों को रौंद दिया, इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजरे तो सड़क पर एक के बाद एक चार गायें मृत पड़ी थीं। जबकि, एक गाय सड़क किनारे गंभीर रूप से घायलावस्था में थी। गांव के लोगों ने पावर प्लांट से राख लेकर जाने वाले डंपरों से गायों के कुचलने की बात कही। बेलगाम डंपरों से गायों की मौत पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। उन्होंने प्रशासन से दोषी डंपर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

29 आश्रय स्थल, फिर भी सड़कों पर गोवंश : निराश्रित गाेवंश को संरक्षित करने के लिए 29 गोआश्रय स्थल संचालित हैं, जबकि आधा दर्जन के करीब निर्माणाधीन हैं। जिला प्रशासन की ओर से इनमें हजारों गोवंश को संरक्षित करने का दावा किया जाता है। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, एनएच और स्टेट हाईवे पर निराश्रित गोवंश को विचरण करते देखा जा सकता है। सौजना क्षेत्र में सड़कों पर चौबीसों घंटे अन्ना मवेशियों का जमघट रहता है। मड़ावरा में भी सड़क पर अन्ना मवेशी खड़े रहते हैं। इन गोवंश से आए दिन वाहन टकरा जाते हैं और उसमें सवार लोग घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed