फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A closed railway crossing has exacerbated the hardships of sick children, who were forced to cross on stretchers.

Lalitpur News: बंद रेलवे क्रॉसिंग ने बढ़ाई बीमार बच्चों की मुश्किल, स्ट्रेचर पर कराना पड़ा पार

Sat, 18 Jul 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A closed railway crossing has exacerbated the hardships of sick children, who were forced to cross on stretchers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय से शुक्रवार को सुबह 9:28 बजे बीमार बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले जा रही एंबुलेंस बंद रेलवे क्रॉसिंग पर रुक गई। फाटक खुलने में देरी होने पर गंभीर रूप से बीमार तीन बच्चों को स्ट्रेचर के सहारे रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा।
बता दें कि ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत धौर्रा में निर्माण कार्य की वजह से 10 जुलाई से रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से आवागमन ठप है। बताया गया कि यह क्राॅसिंग 20 जुलाई तक बंद रहेगा। यही वजह है कि हर रोज स्थानीय लोगों के साथ-साथ मध्यप्रदेश से आने वाले लोगों को भी क्राॅसिंग से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बीच जब अटल आवासीय विद्यालय के तीन और बच्चों की हालत बिगड़ी तो उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आपातकालीन स्थिति में बच्चों को इसी रास्ते से ले जाना था। क्रॉसिंग न खुलने से दर्द से तड़पते बच्चों को एक ओर से दूसरी ओर स्ट्रेचर के सहारे लेकर जाना पड़ा। मासूम बच्चे कराहते रहे, इसके बाद भी क्रॉसिंग का गेट नहीं खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौर्रा कस्बे में अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालय, रणछोड़ धाम रेलवे क्रॉसिंग पार कर जाना पड़ता है। यही से मध्यप्रदेश जाने के लिए भी मार्ग है। अटल आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को खाना-खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। बच्चों को चिकित्सीय टीम ने विद्यालय में उपचार दिया। लगभग आधा सैकड़ा बच्चों की हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। विद्यालय से बच्चों को लेकर एंबुलेंस निकलीं। गेट बंद होने से परेशानी रही। रेलवे के उच्चाधिकारी से बात करके कुछ देर के लिए खुलवाया गया। उसके बाद चार एंबुलेंस निकलवाई गईं।
यही नहीं, शुक्रवार सुबह भी तीन बच्चों की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। विद्यालय से बच्चे एंबुलेंस से रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे, गेट न खुलने पर परेशान हो गए। इसके बाद स्ट्रेचर के सहारे बच्चों को रेलवे लाइन पार करवाई गई। मामला गंभीर होने के बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर रेलवे के अधिकारियों तक ने सुध नहीं ली। वहीं घटना के बाद विद्यालय में जाने वाले अधिकारियों को रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन खड़े कर दूसरे वाहनों से जाना पड़ा।

---
स्थानीय लोग परेशान तो मध्यप्रदेश का रास्ता है बंद
रेलवे क्रॉसिंग के बाद होने से कस्बा धौर्रा की आधी आबादी के साथ ही अधिकांश विद्यालयों के बच्चे भी विद्यालय जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर जा रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं बिजौरी से होकर मध्यप्रदेश जाने वाला मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। लोग वाहनों के साथ क्रॉस नहीं कर पा रहे हैं।
---
फोटो- 11
कैप्सन- आमिर खान
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
- आमिर खान
---
फोटो- 12
कैप्सन- धीरज सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत धौर्रा
विद्यालय में बच्चों की हालत बिगड़ गई थी, जिस पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए ले जाने में खासी परेशानी हुई।
- धीरज सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत धौर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed