फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A businessman was called home and stabbed to death over a shop dispute.

Lalitpur News: दुकान के विवाद में व्यापारी को घर बुलाकर चाकू से गोदा, मौत

Sat, 31 Jan 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A businessman was called home and stabbed to death over a shop dispute.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नझाई बाजार में शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 11.30 एक युवक ने दुकान की रजिस्ट्री के विवाद में व्यापारी को घर बुलाकर चाकू से गोद दिया। वारदात आरोपी ने गंभीर रूप से घायल व्यापारी को घसीटकर सड़क पर फेंक दिया। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी कृपा सागर पटवा (35) शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे अपनी पत्नी रजनी के साथ दुकान की रजिस्ट्री से जुड़े विवाद के समाधान के लिए नझाई बाजार में रहने वाले राकेश अग्रवाल घर आए थे। राकेश ने बात करने के लिए उनको बुलाया था। बातचीत के दौैरान राकेश कृपा सागर को दूसरे कमरे में ले गया और चाकू से हमला कर दिया। ्रचीखने की आवाज सुनकर रजनी वहां पहुंची तो कृपा सागर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। यह देखकर रजनी घबरा गई और घर के बाहर सड़क पर पहुंची और मदद को चिल्लाई।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने खून से लथपथ कृपा सागर को पहली मंजिल से घसीटकर घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया।
आसपास के लोगों ने जब कृपा सागर को बाहर पड़ा देखा तो आनन फानन स्कूटी से उसे लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन दहाड़े दुकानदार की हत्या होने की सूचना पर एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी कालू सिंह व सीओ सदर अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली।
रजनी की तहरीर पर आरोपी राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने हत्या का कारण कटरा बाजार में कुछ वर्ष पूर्व प्रेमनारायण अग्रवाल की दुकान का सौदा होने और रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री न कर और रुपया की मांग करने को लेकर बताया है।

पहले बुलाया बाजार में, फिर फोन करके कहा अब घर ही आ जाओ : रजनी ने बताया कि आरोपी राकेश ने पहले उनको पुरानी तहसील के पास बुलाया था। इसके बाद जब वह लोग तहसील के पास पहुंचे तो फिर से फोन किया और कहा कि अब घर ही आ जाओ। यहीं पर बातचीत करेंगे। जिसके बाद वह लोग नझाई बाजार में राकेश के घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed