फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A buffalo dead

ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस की मौत

Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
A buffalo dead
बिरधा (ललितपुर)। कस्बा में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है। उधर, भैंस मालिक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग ने किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं की है, जिस कारण भैंस उसके संपर्क में आ गई।
विज्ञापन

बिरधा कस्बा बिरधा किसान इंटर कॉलेज के गेट नंबर- 2 के पास रखे ट्रांसफर रखा हुआ है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे के समीप भैंस घूम रही थी। घूमते - घूमते भैंस वहां पर रखे ट्रांसफर के समीप पहुंच गई। जैसे ही भैंस ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंची तो नीचे जमीन में अर्थ का तार लगा हुआ था, जिसके संपर्क में भैंस और एक गाय आ गई। इससे भैंस की मौके पर मौत हो गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने गाय को रस्सी डालकर बचा लिया। कल हुई रिमझिम बारिश के कारण जमीन गीली हो गई थी। जिसके कारण अर्थ में करंट दौड़ गया और भैंस के उसके संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह अपनी भैंस को चराने के ले गए थे, इसके बाद भैंस चरते - चरते ट्रांसफर के पास पहुंच गई। इसके नीचे अर्थ के तार डलें हुए थे, जिसकी चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। - भैंस मालिक इंद्रपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट से भैंस मरने की कोई सूचना नहीं मिली है। - हरिप्रसाद, अवर अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed