फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A boy slipped and fell into a drain, died by drowning

Lalitpur News: फिसलकर नाले में गिरा बालक, डूबने से मौत

Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A boy slipped and fell into a drain, died by drowning
ललितपुर। घर के पास से गुजरे नाले के पानी में आठ वर्षीय बालक फिसलकर गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बालक अपनी छोटी बहन के साथ शौचक्रिया करने के लिए नाले के समीप गया था।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रमेशरा निवासी राकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई रामकुमार के घर के समीप से ही एक नाला गुजरा है। बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश से नाले में पानी बह रहा था। शुक्रवार सुबह रामकुमार का आठ वर्षीय पुत्र आर्यंश अपनी तीन वर्षीय छोटी बहन रियांश के साथ नाले के समीप शौचक्रिया के लिए गया था। इस दौरान आर्यंश फिसलकर बहते हुए नाले में गिर गया। यह देख छोटी बहन दौड़ती हुई घर की ओर गई तो रास्ते में बड़े पापा राकेश मिले। राकेश को रियांशी ने रोते हुए आर्यंश के नाले में गिर जाने की बात बताई। राकेश भागकर नाले के पास पहुंचा और पानी में कूदकर आर्यंश को तलाशने लगा। लेकिन, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच गांव के लोगों को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से नाले में खोजबीन की गई तो करीब सौ मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच आर्यंश फंसा हुआ मिला। आनन फानन परिजन आर्यंश को लेकर महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े पापा राकेश के मुताबिक आर्यंश दो बहनों का इकलौता भाई था और कक्षा दो में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed