{"_id":"686ad311507bb60e6f0f2e2c","slug":"a-bike-rider-died-after-colliding-with-a-tree-fallen-on-the-road-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138566-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक चालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक चालक की गई जान
विज्ञापन
ललितपुर। सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया है।
थाना व ग्राम दैलवारा निवासी रामपाल के मुताबिक शनिवार रात को गांव में बिजली संबंधी समस्या थी। उसका भाई शिवेंद्र (22) अपने एक साथी मंत्री के साथ बाइक से बानपुर लाइट सही करवाने जा रहा था।
ग्राम बिल्ला के पास सड़क पर गिरे पीपल के पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। शिवेंद्र व मंत्री घायल हो गया। गांव के लोगों ने परिजन को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। घायलों को आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि मंत्री को भर्ती कर लिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र है।
परिजन ने बताया कि सड़क किनारे स्थित पीपल का पेड़ जब बरसात से गिरा तो उसका आधा हिस्सा काटकर अलग कर दिया गया था, जबकि आधा हिस्सा सड़क पर ही पड़ा रहा। इस कारण रात के अंधेरे में शिवेंद्र की बाइक उक्त पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद