{"_id":"25-52144","slug":"Lalitpur-52144-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक लगा बहन ने की लंबी आयु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक लगा बहन ने की लंबी आयु की कामना
Lalitpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार का दिन बहन और भाइयों के लिए खास रहा। बहनों ने भाईदूज पर भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर भगवान से उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। वहीं, भाईयों ने अपनी प्यारी बहना को हर मुसीबत से रक्षा करने का वचन दिया। बहनों को खास तोहफे भी दिए गए। घरों के बाहर गोवर्धन भी पूजे गए।
दीपावली बाद पड़ने वाले भाई दूज पर्व पर बहनों ने भाईयों के दीर्घायु होने की प्रार्थना की। शनिवार को सुबह से ही बाजारों में चहल- पहल रही। हर वर्ष की तरह इस बार भी भाईदूज पर्व हर्षोल्लास और सादगी से मनाया गया। बहनों से तिलक लगवानेके लिए भाई दूर- दूर से घर पहुंचे, तो कोई बहन को ही घर पर ले गया। बहन को फोन पर भाईदूज की शुभकामनाएं दी। छोटे भाई बहनों में इस पर्व पर खासा उत्साह रहा। नन्हीं बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए कामनाएं कीं। इस दौरान त्यौहार के मद्देनजर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा टैक्सी स्टैंड पर दिनभर लोगों की आवाजाही नजर आई। टैक्सी, बस और ट्रेनों में सवारियों ने न तो भीड़ की परवाह की और न धक्का-मुक्की की। इस मौके पर बस, ट्रेन तथा टैक्सियों में भारी भीड़ दिखाई पड़ी। घरों के बाहर गोवर्धन पूजे गए।