फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 हजार जोड़े, 16 हजार किए पृथक

50 हजार जोड़े, 16 हजार किए पृथक

Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। राजनीतिक दलों के साथ- साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुटा हुआ है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम युद्धस्तर पर चल रहा है। अभी तक 50 हजार से अधिक नाम मतदाता सूची में जोड़े जा चुके हैं तथा 16 हजार से अधिक मतदाता सूची से पृथक किए गए।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसके तहत 18 वर्ष के हो चुके युवा मतदाताओं के नाम वरीयता के आधार पर मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। वहीं, अन्य स्थानों से जनपद आने वाले लोगों के नाम भी सूची में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, मृतक व जनपद छोड़ चुके लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का काम भी हो रहा है। इसके लिए मतदाताओं से विभिन्न फार्म भरवाए जा रहे हैं। फार्मों की जांच करवाने के पश्चात नाम जोड़े व काटे जाने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। अभी तक 50,384 लोगों के नाम जोड़ने वाले फार्म 6 विभाग में जमा करवाए गए, जिनकी जांच कराने पर 50,279 फार्मों दुरुस्त मिले। इस पर उक्त सभी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कर दिए गए। वहीं, दोनों विधानसभाओं में 16,343 मतदाताओं के नाम काटे जाने के लिए फार्म प्रस्तुत किए गए। इनमें से 16,261 नाम मतदाता सूची से पृथक कर दिए गए। यही नहीं एक पोलिंग बूथ से दूसरे पोलिंग बूथ की मतदाता सूची में 19,661 नामों का संशोधन किया गया। इस तरह 50,279 नाम बढ़ाने के साथ ही 16,261 नाम काटे गए, इस लिहाज से अगर देखा जाए तो 34,018 नाम मतदाता सूची में बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


काटे जा रहे दो स्थानों पर दर्ज नाम
ललितपुर। चुनाव आयोग के निर्देश पर दो व इससे अधिक पोलिंग बूथों पर दर्ज एक व्यक्ति के नाम को मतदाता सूची से पृथक करने का अभियान चल रहा है। चुनाव आयोग ने ऐसे नामों की सूची जनपदस्तरीय अधिकारियों को सौंप दी है, जिसका बूथ लेवल आफीसर घर- घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। इस अभियान में चिह्नित किए गए नामों को काटने के बाद ही परीक्षण के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed