फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दबंग काट ले गए चौदह किसानों की फसल

दबंग काट ले गए चौदह किसानों की फसल

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में दबंगों की मनमानी सीधे- साधे किसानों पर भारी पड़ रही है। हाड़तोड़ मेहनत करके फसल की बुआई तो ग्रामीण कर रहे हैं लेकिन उपज दबंगों के घर पहुंच रही है। माताटीला भराव क्षेत्र में खेती करने वाले चौदह किसानों की फसल दबंग काटकर ले गए। पीड़ित ग्रामीणों की थाना पुलिस ने एक नहीं सुनीं, और तो और तहसील दिवस में भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

माताटीला बांध के भराव क्षेत्र में पानी कम होने पर पट्टाधारक किसान अपनी- अपनी फसल बो देते हैं। राजपुर कोटरा व बिघा तलउवा में रहने वाले हरलाल, साकूलाल, बाबूलाल, कृष्णाबाई, कन्नू, अवधेश, सुधीर कुमार, अखिल लिटौरिया, शिवराज, रामलाल, सुरेश, बाबूलाल अहिरवार, इमरत, मलीदा ने तीन- तीन एकड़ भूमि में गेहूं की फसल बोई थी। फसल पककर तैयार हो गई। गांव के कुछ दबंग फसल काटने के लिए सक्रिय हो गए। बीते दिनों असलहों से लैस एक दर्जन से अधिक दबंग हार्वेस्टर सहित खेत में पहुंच गए और बारी- बारी से पूरी फसल काट ली। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन हथियारों से लैस दबंगों ने ग्रामीणों की जबरदस्त पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर खदेड़ दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने थाना जखौरा पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पीड़ितों को ही टरका दिया। बाद में सभी लोगों ने तहसील दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया और शिकायती पत्र भी दिया पर, यहां भी खेत का निरीक्षण करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई। यहां तक कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज नहीं हो सका। न्याय पाने के लिए पीड़ित शुक्रवार को मुख्यालय आए और यहां पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई को कहा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अब दबंग उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed