फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बियर बार में झगड़ा, एक घायल

बियर बार में झगड़ा, एक घायल

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नईबस्ती क्षेत्र स्थित एक बीयर बार में मंगलवार की रात पार्टी मनाने गए युवकाें के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान तीन युवकों ने खाली बोतलों से अपने साथी का सिर फोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एनसीआर दर्ज करके उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

मुहल्ला नदीपुरा निवासी अरसद पुत्र कय्यूम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात नौ बजे कटरा बाजार निवासी एक युवक उसे नईबस्ती स्थित सुराही बार में लिवा ले गया, जहां दो अन्य साथी भी आ गए। तीनों आरोपी उसे कमरे में लिवा ले गए और जान से मारने के उद्देश्य से खाली बोतलों से उसके सिर में ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने अरसद की तहरीर के आधार पर कटरा बाजार निवासी संदीप सोनी, विक्की एवं रसीद के खिलाफ एनसीआर दर्ज करके पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed