{"_id":"25-31737","slug":"Lalitpur-31737-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
Lalitpur
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोड़ा के निकट ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम रोड़ा निवासी बॉबी राजा (18) पुत्र भगवान सिंह बाइक से शहर से घर की ओर जा रहा था। ग्राम रोड़ के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बॉबी राजा बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं, दूसरी ओर इस हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकला। आसपास मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी देकर सड़क पर घायल पड़े युवक को सरकारी एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया।