फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेरई फाटक पुलिस चौकी में कार्यरत एक सिपाही की गश्त के दौरान वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। तेरई फाटक प्रभारी रण विजय सिंह चंदेल की सूचना पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला जालौन के मौदहा निवासी अब्दुल हनीफ तेरई फाटक पुलिस चौकी में तैनात थे। बुधवार की रात्रि लगभग दस बजे वह अपने साथी मातादीन वर्मा के साथ मोटर साइकिल क्रमांक यूपी- 93 / एए 0237 से रोड गश्त पर थे। मालवा होटल के पास उनका साथी सिपाही लघुशंका करने लगा और अब्दुल हनीफ मोटर साइकिल को किनारे खड़ा करके अपने साथी का इंतजार करने लगे, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने अब्दुल हनीफ में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और अब्दुल हनीफ गम्भीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामबदन सिंह, प्रभारी निरीक्षक बृजराज सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सबसे पहले गम्भीर रूप से घायल अब्दुल हनीफ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट में भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया, जहां अब्दुल हनीफ की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed