फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसानों की सच्ची हितैषी है समाजवादी पार्टी

किसानों की सच्ची हितैषी है समाजवादी पार्टी

Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
धौर्रा (ललितपुर)। कसबा में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी है ।
विज्ञापन

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव से पूर्व घोषणापत्र में जो वादे किए थे उनको नौ माह के भीतर ही पूरे कर दिए हैं। कुछ वादे शेष रह गए हैं उनको शीघ्र ही पूरा किया जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव सर्व समाज के हितैषी नेता हैं, जिन्होंने प्रोन्नति में आरक्षण व एफडीआई का विरोध किया है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एफडीआई को लागू न करने की घोषणा कर दी है। प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन योजना के साथ मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेन्स सेवा योजना शुरू की है। आमसभा को गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी राकेश पाल, जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। ग्राम बम्हौरी में शिक्षामित्र संघ ने भी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महासचिव डा. सतीश कुमार सुडे़ले, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनियां, आल्हा प्रसाद निरंजन, मुन्ना रजक, गिरधारी यादव, राजेश यादव, इन्द्रपाल सिंह यादव, गुलाम मुहममद गामा, अफजुल रहमान, महेन्द्र सिंह यादव एडवोकेट, फूल सिंह नन्ना, यादवेन्द्र सिंह यादव, रामजीवन यादव, रूपसिंह यादव, नैपाल यादव, राजीव यादव, मीडिया प्रभारी कुन्दन पाल, अश्वनी पुरोहित, वीर बहादुर यादव, राम, वीर सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, रामेश्वर मिश्रा, विनोद मिश्रा, इमरान खान, आलोक शांडिल्य, अखिलेश जैन, जितेन्द्र खटीक, चन्द्रभान सिंह, अजय यादव, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन धीरज यादव ने किया व आभार डा. मिलन यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed