{"_id":"25-27045","slug":"Lalitpur-27045-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारों से वसूला 17 हजार रुपये का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारों से वसूला 17 हजार रुपये का राजस्व
Lalitpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद व जल संस्थान ने बकायादारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को नेहरू नगर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वसूली शिविर में 17 हजार रुपये वसूल किए गए।
नेहरू नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वसूली शिविर में नगर पालिका परिषद गृहकर विभाग ने नेहरू नगर के वार्ड नंबर चार व वार्ड छह के बकायादारों के लिए शिविर आयोजित किया, जिसमें विभाग ने 6,410 रुपए गृहकर वसूला। इस दौरान जल संस्थान ने जलकर के बकायादारों से 11,241 रुपए की वसूली की। शिविर में बड़ी संख्या में गृहकर व जल कर के बकायादारों के घरों पर बिल भिजवाए गए। इस दौरान जल संस्थान के कर्मचारियों से लोगों ने नलों से पानी न आने की शिकायत की। कुछ मुहल्लावासियों ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक नलों में पर्याप्त पानी नहीं आएगा तब तक किसी प्रकार का जल कर नहीं दिया जाएगा।
शिविर में नगर पालिका गृहकर विभाग के सतीश कौशिक, वरिष्ठ लिपिक दयाराम, अभिषेक चौबे, विशनदास, घनश्याम, विनोदकुमार, सुधीर रावत व जल संस्थान के वरिष्ठ लिपिक शेर सिंह, लिपिक राजेश कुमार झा, महेश कुमार, भागचंद्र आदि उपस्थित रहे।