फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डीएम से की सिंचाई का पानी न मिलने की शिकायत

डीएम से की सिंचाई का पानी न मिलने की शिकायत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। तहसील के निरीक्षण पर आए जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद को किसानों ने नहरों से पानी न मिलने का दुखड़ा सुनाया। वही, कांशीराम आवासीय योजना के लाभार्थियों ने बिजली एवं पानी की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चंद्रापुर, उदगुवा, पिपरई, बुदावनी, कड़ेसराबांसी, रामपुर, कडे़सराखुर्द, करेगा, मऊ, रजावन, बेदौरा आदि गांवों से सैकड़ों की संख्या में आए किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि नहरों से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। पानी न मिलने के कारण किसानों के खेतों में बुआई नहीं हो पा रही है, जबकि कुछ गांवों में दबंगों के आतंक के चलते वहां की नहरों में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। किसानों ने नहरों से पानी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, कांशीराम आवास योजना के लाभार्थियों ने जिलाधिकारी के सामने बिजली के संयोजन न होने एवं पानी न मिलने की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली के संयोजन लाभार्थी को स्वयं लेना होंगे । इसके लिए उन्होंने शीघ्र ही वहां एक विद्युत शिविर लगवाने का भरोसा दिलाया। पेयजल समस्या के निदान के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed