फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दीप से दीप जलाया और फोड़े पटाखे

दीप से दीप जलाया और फोड़े पटाखे

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक दीपावली पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने विधि-विधान पूर्वक गणेश जी व लक्ष्मी जी का पूजन कर विश्व शांति की प्रार्थना की। विभिन्न संप्रदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई। चारों ओर जगमगाते दीपों के बीच बच्चों के साथ- साथ बड़ों ने भी पटाखे और फुलझड़ियां का आनंद लिया।
लक्ष्मी जी के स्वागत में पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियों पर मंगलवार को विराम लग गया। नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल भी दीपों की रोशनी में सराबोर हो गए। टिमटिमाती इलेक्ट्रिक झालरें और आकर्षक फूलों की बंदनवार से सजे घर लक्ष्मी की अगुवाई में पलकें बिछाए दिखाई पड़े, वहीं हिंदू लोग नये और आकर्षक वस्त्र पहनकर शुभ घड़ी का इंतजार करते नजर आए। दीपावली का उत्साह सुबह से ही लोगों के चेहरों पर झलक रहा था। किसी ने त्योहार की शुरूआत बढ़े-बुजुर्गाें का आशीर्वाद लेकर किया तो किसी ने मोबाइल से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने इस पर्व का शुभारंभ घर की साफ-सफाई व मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया वहीं दूसरी ओर बच्चे भाई-बहनों और दोस्तों के साथ पटाखे फोड़ने में व्यस्त दिखाई दिए। महिलाएं स्वादिष्ट पकवान बनाने और पूजन की तैयारी में व्यस्त रही तो बच्चें मिठाई खाने और मौज-मस्ती में। वहीं दूसरी ओर पुरुषों ने घर को सजाने और बाजार की जिम्मेदारी संभाली। हर कोई लक्ष्मी पूजन की तैयारी में व्यस्त दिखाई दे रहा था, इधर बाजार में मिष्ठान की दुकानों पर सजी नाना प्रकार की मिठाइयों की खुशबू पूरे वातावरण को महका रही थी। किसी ने भोग लगाने के लिए तो किसी ने प्रियजनों को उपहार में देने के लिए मिठाई खरीदी। इस दौरान कपड़ा बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। किसी ने नई कीमती साड़ी खरीदी तो किसी ने आभूषण। किसी को जींस व टी शर्ट ने लुभाया तो किसी दिल कुर्ता पायजामा और लहंगा चुनरी जैसे पारंपरिक परिधानों ने आकृष्ट किया। इस सबके बीच बच्चे पटाखे दिलवाने की जिद करते रहे। दोपहर से ही आतिशबाजी की दुकानों ग्राहकों की चहल-कदमी प्रारंभ हो गई थी। जैसे-जैसे शाम बढ़ रही थी वैसे-वैसे तुवन मैदान में सजी आतिशबाजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही थी। सभी को पटाखे खरीदने की जल्दी थी। इधर पूजन की तैयारी पूर्ण होते ही शुभ मुहूर्त में लोगों ने पारंपरिक तरीके से वेद मंत्रों के साथ लक्ष्मी जी का पूजन कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर लोगों ने सोना, चांदी, रुपए, घर, प्रतिष्ठान के साथ-साथ वाहनों की भी तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात लोगों ने लक्ष्मी जी के समक्ष दीपक जलाकर पूरे घर को दीपाें से सजाया। लंबे समय से बड़ों की स्वीकृति के इंतजार में बैठै बच्चाें ने हरी झण्डी मिलते ही जोरदार आतिशबाजी से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन


बहनें भाइयों को लगाएंगी दूज का टीका
ललितपुर। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक भाई दूज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जहां बहनें भाइयों को दूज का टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र के लिए मंगल कामना करेंगी वहीं भाई मुसीबतों से बहनों की रक्षा करने का वचन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से चली आ रही परंपरा भाई-बहन के रिश्तों में प्रगाढ़ता लाने का माध्यम बनी हुई है। आज भी बहनें वर्षों पुरानी संस्कृति को निभा कर भाई बहन के पवित्र बंधन को और मजबूत करने में ही अपना धर्म समझती हैं। इसी परंपरा को निभाने के लिए रविवार को बहनेें तिलक लगाकर भाइयों से रक्षा का वचन लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed