{"_id":"25-26837","slug":"Lalitpur-26837-25","type":"story","status":"publish","title_hn":" खाद्य विभाग की टीम ने लिया मावा का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने लिया मावा का नमूना
Lalitpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली पर्व के आते ही खाद्य पदार्थों में विशेषकर मिठाइयों में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस ली है। इस क्रम में रविवार दोपहर 12 बजे टीम ने सावरकर चौक स्थित दुकान पर मावा का नमूना लिया।
दीपावली पर दुकानाें में तरह-तरह की रंग बिरंगी मिठाइयां सज रही हैं। इस बड़े पर्व पर लोगों द्वारा मिठाइयों की खरीद अधिक होने के कारण मिलावट खोर भी सक्रिय हो जाते हैं। मिलावट खारी का नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ता है। मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए सावरकर चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मावा का नमूना लिया। विभागीय अधिकारियों ने मिठाई व मावा विक्रेताओं को मावा की जांच का तरीका भी बताया, जिससे जब वह किसानों या अन्य व्यापारियों से मावा खरीदे तो पहले उसकी जांच कर लें। अधिकारियों ने बताया कि यदि सैंपिल में नेगेटिव रिर्पोट आती है तो किसी भी दशा में दुकानदार को बख्शा नहीं जायेगा। टीम में बीके वर्मा, राजेश गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।