{"_id":"25-26833","slug":"Lalitpur-26833-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्रा गांव में दो पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्रा गांव में दो पक्षों में फायरिंग
Lalitpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम महर्रा में आपसी विवाद के चलते कबूतरा समुदाय के लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग चुटहिल भी हुए हैं, लेकिन कोतवाली में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
ग्राम महर्रा स्थित रावतयाना मुहल्ले में दो कबूतरा समुदाय के लोगों का स्थानीय ग्रामीणों से विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में कुछ लोग चुटहिल हो गए। मामले ने उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया जब कबूतरा पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि कबूतरा समुदाय के लोग इस मुहल्ले के लोग शराब के नशे में महिलाओं से छेड़खानी करते हैं, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। वहीं, कुछ लोग इसे स्थानीय उचित दर बिक्री क ी दुकान को जोड़कर भी देख रहे हैं। गौरतलब है ग्राम महर्रा स्थित कबूतरा डेरा कच्ची शराब बनाने के लिए कुख्यात है। शराब के कारोबार से जुड़े लोग अक्सर आपराधिक घटनाएं घटित करते हैं, इधर इस घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।