{"_id":"25-26813","slug":"Lalitpur-26813-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा को एक सप्ताह में दुकानें गिराने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा को एक सप्ताह में दुकानें गिराने के आदेश
Lalitpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बिना नक्शा पास कराए बनाई गई दुकानों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण प्रभारी एवं उप जिलाधिकारी सदर ने नगर पालिका परिषद अफसरों को एक सप्ताह के अंदर स्वयं दुकानें गिराने का आदेश दे दिया है। इस वजह से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप है।
विभागीय आय को बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने नगर सीमा के अंदर नजूल की जमीनों पर दुकानों के निर्माण को प्राथमिकता दी है। इस कार्य में विभागीय अधिकारियों ने न तो नगर की सुंदरता का ध्यान रखा है और न ही निर्माण स्थलों पर पार्किंग आदि की सुविधाओं को तरजीह दी। यही नहीं विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण से नक्शा पास करवाने के नियमों को भी ताक पर रख दिया गया। बीते वर्षों में मानचित्र पास कराए बगैर चंद्रशेखर उद्यान के पूर्वी किनारे पर नपा ने अट्ठारह दुकानों का निर्माण करवाया। कोतवाली सदर की ओर खुलने वाले आजाद बाल क्रीड़ा स्थल के मुख्य दरवाजे को बंद करवाकर चार दुकानों का निर्माण आनन फानन में कराया गया। अन्य स्थानों पर भी नियमों की अनदेखी करके निर्माण कार्य करवाए गए। इस मामले पर पहले से सख्त विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण के तेवर अब कुछ और तल्ख हो गए हैं। छुट्टी से आपस आए विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण प्रभारी एवं उप जिलाधिकारी सदर आनंद स्वरूप ने नगर पालिका परिषद अधिकारियों को नोटिस जारी करके चंद्रशेखर उद्यान के पूर्वी किनारे पर बनाई गईं अट्ठारह व आजाद बाल क्रीड़ा स्थल के मुख्य दरवाजे को बंद करवाकर बनाई गई चार दुकानों को एक सप्ताह के अंदर गिराने के आदेश दिए हैं। इस समयावधि के बाद विभाग अपने स्तर से निर्माण कार्य गिरा देगा।
इनका कहना है
विधि औपचारिकताएं पूरी करवाने के साथ ही आवंटियों के हितों का ध्यान रखते हुए विनियमित क्षेत्र प्राधिकरण के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
महेश प्रसाद
एडीएम एवं नपा ईओ