{"_id":"25-26812","slug":"Lalitpur-26812-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तीर्ण होने के बाद भी नहीं मिली अंकतालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तीर्ण होने के बाद भी नहीं मिली अंकतालिका
Lalitpur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण पूर्ण करके परीक्षा पास कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को अंकतालिकाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसकी वजह से प्रशिक्षणार्थी नौकरी व इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को कई प्रशिक्षणार्थियों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में एक शिकायती पत्र दिया है।
युवक व युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रानिक, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन सहित विभिन्न ट्रडों का प्रशिक्षण दिया जाता है। एक वर्ष के कोर्स में प्रक्षिणार्थियों को बाकायदा उक्त ट्रेडों में पारंगत बनाया जाता है। वर्ष के अंत में प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा होती है और इसे पास करने वालों को संस्थान की ओर से अंकतालिका प्रदान की जाती है। बीते सत्र के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की परीक्षा कराई गई है, जिसका परिणाम दो माह पूर्व घोषित किया जा चुका है। लेकिन, तमाम प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान अभी तक अंकतालिका नहीं दे सका है, जिसकी वजह से प्रशिक्षणार्थी दर- दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। इनमें से कई प्रशिक्षणार्थी अहर्ता रखने के बावजूद अंकतालिका न होने के कारण नौकरी का फार्म नहीं भर सके। शनिवार को कई प्रशिक्षणार्थी जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी से अंकतालिकाएं दिलाए जाने को कहा। प्रशिक्षणार्थियों ने उप निदेशक व्यवसायिक परीक्षा परिषद को भी शिकायती पत्र भेजा है।