फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   96 corona case found in 17 days

17 दिनों में मिले जिले में 96 कोरोना संक्रमित मरीज

Sun, 19 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
96 corona case found in 17 days
corona1 - फोटो : corona1
17 दिनों में 96 कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जहां शुरुआती 53 दिनों मात्र आठ मरीज संक्रमित पाए गए थे, वहीं अब महज 17 दिनों में मरीजों की संख्या बढ़कर 112 पहुंच गई है। यानि, 96 मरीजों में और संक्रमण पाया गया है। इससे संक्रमण के खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
जिले में कोराना संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह लापरवाही भी है। मोहल्ला तालाबपुुरा निवासी एक व्यक्ति सैंपल देने के बाद घूमता रहा, लेकिन बाद में कोरोना संक्रमित पाया गया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी भी सैंपल देने के बाद विभाग में घूमता रहा। जिला महिला अस्पताल में कार्यरत मोहल्ला सदनशाह निवासी एएनएम सैंपल देने के बाद घर में क्वारंटीन रही, लेकिन जब रिपोर्ट आने में आठ दिन लगे तो वह अस्पताल में ड्यूटी करने लगी। ऐसे ही कई अन्य मरीज भी हैं, जो सैंपल देने के बाद सड़कों पर घूमकर अपने मिलने-जुलने वालों से मिलते रहे। कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े बता रहे हैं कि सबसे पहले मरीज नौ मई को जिला अस्पताल का स्वास्थ्य कर्मी पाया गया था। कई तो सैंपल देने के बाद भी घूमते रहे। इन सबका नतीजा है कि जुलाई के महज 17 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले का तीसरा संक्रमित मरीज मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक महिला पाई गई थी। उसे बुखार होने पर सैंपल लिया गया। इसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। बाद में कोरोना की जांच रिपोर्ट आने पर वह संक्रमित पाई गई थी। इस पर आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कर झांसी रेफर किया गया। इस पर केवल स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जुलाई में अधिक संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सैंपल देने के बाद लोगों को क्वारंटीन के नियमों का पालन करना चाहिए। ताकि खुद को व दूसरों को सुरक्षित रखा जा सके। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed