फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   त्यौहार पर दिन भर नहीं मिली पांच दर्जन् गांवों को बिजली

त्यौहार पर दिन भर नहीं मिली पांच दर्जन् गांवों को बिजली

Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
त्यौहार पर दिन भर नहीं मिली पांच दर्जन् गांवों को बिजली
त्योहार पर दिन भर नहीं मिली पांच दर्जन गांवों को बिजली
विज्ञापन

ट्रिपिंग सिस्टम खराब होने से देवगढ़ फीडर की बिजली ठप
शाम पांच बजे तक सुचारु की जा सकी सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जलविहार पर्व के त्योहार पर बृहस्पतिवार को देवगढ़ फीडर के पांच दर्जन गांवों को दिन भर बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। सब स्टेशन पर इस फीडर की वीसीबी मशीन का ट्रिपिंग सिस्टम खराब हो गया, जिसके चलते सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक विद्युत अभियंता व मीटर के अधिकारी दिन पर मशीन की तकनीकी खामी दूर करते रहे, लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

जलविहार का पर्व शहर में जहां एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह धार्मिक परम्परा के रुप में मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को पूरे जिला में जहां जलविहार पर्व को मनाने के लिए मंदिरों में और घरों में भगवान के स्वागत के लिए तैयारियां चलती रहीं। पर्व की तैयारियों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, लेकिन देवगढ़ फीडर के करीब 60 गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण श्रद्धालुओं की भक्ति में थोड़ा खलल भी जरूर पड़ा। गल्ला मंडी में स्थापित देवगढ़ फीडर की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीन के ट्रिपिंग सिस्टम में बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे से अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते देवगढ़ फीडर की मशीन से बिजली आपूर्ति होना बंद हो गया। इसके चलते ग्राम जुगपुरा, महेशपुरा, ककरुआ, पटौराकलां, दावनी, खिरिया मिश्र, बंहौरीकलां, बेसरा, मैरतीकलां, जीरोन, ऐरा, जाखलौन, धौरा, देवगढ़ समेत करीब पांच दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुरुआत में एसएसओ द्वारा मशीन को संचालित करने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जल मशीन से संचालन शुरु नहीं हो सका, तो एसएसओ ने इसकी जानकारी विद्युत अधिकारियों को दी। जिस पर अवर अभियंता पंकज मौर्य की टीम ने पहले मशीन की खामी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन जब आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी तो उन्होंने इसके लिए मीटर विभाग के अभियंताओं को जानकारी दी। जिस पर मीटर विभाग के उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा और उनकी टीम ने सब स्टेशन पहुंचकर मशीन के ट्रिपिंग सिस्टम को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रिपिंग क्वाइल की खराब को दूर करने में शाम तक भी सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि विद्युत विभाग और मीटर विभाग द्वारा देर शाम तक फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगे रहे। विभाग द्वारा दूसरी मशीन भी बदली, लेकिन सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। जिसके बाद शाम को मीटर विभाग के अधिकारियों ने मशीन के वायरिंग ही बदलने का निर्णय लिया, जिसका कार्य देर शाम तक जारी रहा। विभागीय अधिकारियों द्वारा फीडर की बिजली रात्रि में सुचारु करने का प्रयास किया जा गया, ताकि त्योहार पर इस फीडर के गांवों को रोशन किया जा सके। हालांकि शाम को पांच बजे विभागीय अधिकारियों को किसी प्रकार मशीन को ठीक करने में सफलता मिल गई और बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। जिस पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed