{"_id":"5b05c9b54f1c1be9408b76c3","slug":"91527105973-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 07 से 10 बजे तक आंगनवाड़ी केंद्रों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 07 से 10 बजे तक आंगनवाड़ी केंद्रों का होगा संचालन
Updated Thu, 24 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में पढ़ रही भीष्ण गर्मी को देखते हुए आंगनवाड़ी संगठन के मांग पर जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन का समय सुबह 07 बजे से 10 बजे तक कर दिया है। गौरतबल है जनपद का पारा 45 डिग्री के करीब तक पहुंच गया है। सुबह 09-10 बजे के बाद बड़े लोगों का भी घर के बाहर निकलना किसी मुसीबत से कम नहीं है। इसी स्थिति में सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक आंगनवाड़ी में रहने वाले 03 से 06 वर्ष की आयु तक वाले छोटे-छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण तन पर पूरे कपड़े नहीं होने व पैरों में चप्पल-जूते नहीं होने की बहज से बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस भीष्ण गर्मी व लू से आंगनवाड़ी आने वाले छोटे बच्चों के बचाव के लिए आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन संघ की अध्यक्ष प्रतिभा ने अपने सदस्यों के साथ विगत रोज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के समय परिवर्तन की मांग की थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने निर्देश जारी करते हुए जनपद में आंगनवाड़ी केद्रों के संचालन का समय सुबह 07 बजे से 10 बजे तक कर दिया है। इससे नन्हें-मुन्नें बच्चों को काफी सहूलियत व गर्मी से बचाव होगा। यह आदेश 30 जून 2018 तक प्रभावी रहेगा ।