फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जेल में महिला कैदियों का जांचा स्वास्थ्य

जेल में महिला कैदियों का जांचा स्वास्थ्य

Tue, 22 May 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
जेल में महिला कैदियों का जांचा स्वास्थ्य
महिला कैदियों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

दस दिवसीय अभियान में विधिक अधिकारों से किया जा रहा जागरुक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे 10 दिवसीय विधिक साक्षरता अभियान के तहत सोमवार को जिला कारागार में महिला बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मामलों में जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों का महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य जांचा गया और दवाओं का वितरण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश बीएस पटेल के निर्देशानुसार 10 दिवसीय अभियान के तहत प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जिला कारागार में महिला कैदियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सौम्या खेड़ा द्वारा जेल में निरुद्ध महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और महिला मरीजों को आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण किया गया। इससे पूर्व गत दिवस तीन पहले यहां महिला कैदी एवं उनके बच्चों के विधिक अधिकारों के संवर्धन के लिए जागरूक शिविर भी लगाया गया था, जहां महिला कैदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों के प्रदत्त अधिकारों एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई थी। इसमें महिलाओं के साथ रह रहे उनके बच्चों के लिए शिक्षा व अन्य अधिकारों से अवगत कराया था। इस मौके पर कारापाल एसपी सिंह, उपकाकारापाल मुकेश प्रकाश, सुरेश कुमार, सुरेश कुमार खरे, पैनल लॉयर रत्नप्रभा जैन, अयूब खां, आरिफ खां उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय अभियान के तहत प्राधिकरण द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विधिक जानकारियां व विधिक अधिकारों के संबंध में अभी और भी विधिक साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed