फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   86 lakh saplings will be planted this year to increase greenery

Lalitpur News: हरियाली बढ़ाने को इस वर्ष रोपे जाएंगे 86 लाख पौधे

Mon, 01 Apr 2024 06:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
86 lakh saplings will be planted this year to increase greenery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। धरती पर हरियाली के लिए इस वर्ष यहां 86 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग सहित 27 अन्य विभाग इन पौधों का रोपण करेंगे। सभी विभागों को लक्ष्य दे दिया गया है। 40 लाख पौधों का रोपण वन विभाग करेगा। पौधरोपण के लिए गड्ढे की खुदाई पूर्व में हो चुकी है, साथ ही नर्सरी में पौध भी तैयार की जा रही है।

वर्ष 2022-23 में 65,74,722 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष 65,97,537 पौधों का रोपण किया गया था। 2023-24 में 87,92,235 पौधों का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 87,92,670 पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष पिछले साल से कम करीब 86 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने बताया कि पौधरोपण के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विभागों का लक्ष्य निर्धारण कर उन्हें सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य
विभाग का नाम - लक्ष्य
वन विभाग - 40,00000
पर्यावरण विभाग- 1,93,000
ग्राम्य विभाग - 25,41,000
राजस्व विभाग - 2,13,000
पंचायतीराज विभाग- 2,59,000
आवास विकास विभाग- 21,000
औद्योगिक विकास- 20,000
नगर विकास - 68,000
लोक निर्माण - 48,000
जलशक्ति विभाग- 50,000
रेशम विभाग- 30,000
कृषि विभाग- 5,09,000
पशुपालन विभाग- 19,000
सहकारिता विभाग- 11,200
उद्योग विभाग- 37,000
ऊर्जा विभाग- 15,120
माध्यमिक शिक्षा- 15,000
बेसिक शिक्षा- 25,000
प्राविधिक शिक्षा- 16,000
उच्च शिक्षा - 62,000
श्रम विभाग- 12,200
स्वास्थ्य विभाग- 32,000
परिवहन विभाग- 11,500
रेलवे विभाग- 36,000
रक्षा विभाग- 19,000
उद्यान विभाग- 3,14,000
गृह विभाग- 27,860
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed