{"_id":"5fcfd22d8ebc3ecf6d02edaa","slug":"85-andolankari-arrested-later-realesed-lalitpur-news-jhs183004965","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया 85 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार, शाम को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया 85 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार, शाम को छोड़ा
विज्ञापन
ललितपुर। कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर मंगलवार को कांग्रेस, भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति, समाजवादी पार्टी, बुंदेलखंड किसान यूूनियन, बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों किसानों ने शहर में अलग-अलग जोरदार प्रदर्शन किया, जिस पर पहले से अलर्ट पुलिस प्रशासन ने 85 आंदोलनकारियों की गिरफ्तार किया और करीब पांच घंटे तक पुलिस लाइन में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी, भारतीय किसान यूनियन, बुुंदेलखंड किसान यूनियन और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया, लेकिन इसके लिए शहर में जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसान आंदोलन के चलते पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थलों पर मोर्चा संभाला और अलग-अलग संगठनों के कुुल 85 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर बसों में भरकर पुलिस लाइन भिजवाया गया।
पुलिस लाइन में भी किया प्रदर्शन
पुलिस लाइन पहुंचने पर भी आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस लाइन में इसके लिए पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था, हालांकि यहां आंदोलनकारियों को करीब साढ़े चार-पांच घंटे तक रोकने के बाद उन्हें शाम को पांच बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
-----------
बंद का बाजार पर नहीं दिखा असर, मंडी बंद रही
किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस की चप्पे- चप्पे पर निगहबानी की वजह से पूरे जिले में कहीं भी दुकानें बंद नहीं हो सकीं। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अंदर में बाजार बंद कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। हालांकि किसानों के उग्र रूप को भांपते हुए सुरक्षा के उद्देश्य से मंडी को व्यापारियों ने पूरी तरह बंद रखा।
--------------
यह रही सुरक्षा व्यवस्था
जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के भारत बंद को लेकर प्रत्येक चौराहे व संभावित प्रदर्शन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसमें तीन एसडीएम, तीन क्षेत्राधिकारी, तीन क्यूआरटी, छह थानाध्यक्ष, आठ सब इंस्पेक्टर, 12 कांस्टेबल, महिला थाना पुलिस की टीमें अलग-अलग जगह तैनात रहीं।
-----------
किसानों के भारत बंद के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने आंदोलन किया है। इसमें कुल 85 आंदोलनकारियों को प्रदर्शन स्थलों से गिरफ्तार करके पुलिस लाइन में निरूद्घ किया गया। शाम को पांच बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। कहीं भी बाजार बंद नहीं होने दिया गया और जाम लगाने की स्थिति में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
डॉ. बिृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।