फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   84.64 percent voting

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 84.64 फीसदी मतदान

Wed, 02 Dec 2015 01:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 02 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
84.64 percent voting
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन- 2015 के ग्राम प्रधान व
विज्ञापन
सदस्य ग्राम पंचायत के द्वितीय चरण के मतदान में मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। ब्लाक बार में जहां 84.31 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, ब्लाक तालबेहट में 84.98 प्रतिशत मतदान हुआ।

 मंगलवार को विकासखंड बार के 117 मतदान केंद्रों के 177 मतदेय स्थलों और विकासखंड तालबेहट के 129 मतदान केंद्रों के 169 मतदेय स्थलों पर ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए वोट डाले गए।
निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दो दर्जन से अधिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में भ्रमण किया।
 
वहीं, जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने भी विकासखंड बार व तालबेहट के मतदेय स्थलों पर चल रही मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी। जिलाधिकारी ने ब्लाक बार तथा तालबेहट के मतदेय स्थलों में से ग्राम गुगरवारा, सारसेड, बानपुर, कैलगुवां, पारौन, पूरा कलां, खांदी आदि का भ्रमण किया। उन्होंने निर्वाचन में लगे कार्मिकों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए।

चुनाव प्रेकषक बाबूलाल श्रीवास भी सुबह से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भ्रमण पर रहे। उन्होंने बार एवं तालबेहट विकासखंड के मतदेय स्थल ग्राम पवा, खांदी, टेटा, जमालपुर, बसतगुवां, चिगलौआ आदि का भ्रमण किया। इस दौरान पोलिंग बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ की गयी। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बार तथा तालबेहट विकासखंड के मतदेय स्थलों पर नजर रखी तथा ग्राम हंसार कलां, नत्थीखेड़ा, भुचेरा, कैलगुवां, पूरा बिरधा, गेवरा, गुदेरा सहित दो दर्जन से अधिक मतदेय स्थलों का भ्रमण किया।

एसडीएम यशु रूस्तगी व पुलिस उपाधीक्षक सदर ओमकार यादव द्वारा  बार ब्लाक के कैलगुवां मतदान केंद्र सहित अन्य केंद्रों का भ्रमण किया। एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, तहसीलदार सदर अवधेश कुमार निगम, प्रीति जैन, नायब तहसीलदार तालबेहट सुबोधमणि शर्मा, क्षेत्राधिकारी नाराहट सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी सुबह से ही भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed