फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8.32 lakh rupees were grabbed through fraud

Lalitpur News: धोखाधड़ी कर 8.32 लाख रुपये हड़पे

Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
8.32 lakh rupees were grabbed through fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। धोखाधड़ी से रुपया लेने और वापस मांगने पर फर्जी आईडी से स्क्रीन शॉट भेज दिया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला रावतयाना निवासी अर्जुन सिंह ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि जुलाई 2023 में मोहल्ले का ही अनुराग रैकवार उसके पास आया। उससे घरेलू आवश्यकता की बात कहते हुए अलग-अलग तिथियों में बहन रजनी, भाई नीरज व स्वयं के खाते में 5,44463 रुपये ऑनलाइन व 2,87762 रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन

कुछ दिनों में वापस करने की बात कही थी। काफी समय गुजर जाने के बाद जब उसने मांगे तो आरोपी अनुराग ने कहा कि वह उक्त रुपया से उसके क्रेडिट कार्ड की किस्त जमा कर देगा। अनुराग ने फर्जी व कूटरचना कर स्वयं की आईडी, अपनी बहन रजनी रैकवार की आईडी से कई फर्जी स्क्रीन शॉट भुगतान के संबंध में उसे भेजे। जानकारी होने पर जब उसने अनुराग से बैंक में कोई भुगतान न होने की बात कही तो उसने 50 हजार रुपये का चेक दिया। चेक को बैंक में प्रेषित किया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, आरोपी अनुराग ने मोबाइल एप मोबोक्विक पर फर्जी आईडी बनाकर उसे कई ईमेल भेजे। भुगतान कराने के संबंध में उसे बताया गया। आरोपियों के फर्जीवाड़ा की शिकायत करने पर उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed