{"_id":"5bdf5261bdec22696633632d","slug":"81541362273-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना धन के ही मनेगी बिजली संविदा कर्मचारियों की दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना धन के ही मनेगी बिजली संविदा कर्मचारियों की दिवाली
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना धन के ही मनेगी बिजली संविदा कर्मचारियों की दिवाली
हर चार से पांच माह ही मिलता है मात्र एक माह की मजदूरी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दूसरों के घरों को रोशन करने वाले बिजली विभाग के लाइनमैन संविदा कर्मचारियों को इस बार दीपावली के एक दिन पहले तक भी उनके कार्य की मजदूरी नहीं मिल सकी है और दीपावली के दिन भी मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, जिसके चलते इन संविदा कर्मचारियों की दीपावली इस बार बिना धन के ही मनेगी। इन संविदा कर्मचारियों को हर चार से पांच माह में ही ठेकेदार द्वारा मात्र एक माह की मजदूरी ही दी जाती है। इस बार अब तक मजदूरी नहीं मिलने से इन संविदा मजदूरों की दीपावली फीकी ही रहने वाली है। बिजली विभाग में पूरे जिले में करीब सवा सौ संविदा बिजली लाइनमैन कर्मचारी कार्य करते हैं। विभाग द्वारा इन कर्मचारियों को ठेकेदारी के माध्यम से लाइनमैन के रूप में तैनात किया गया है। यह लाइनमैन कर्मचारी दिन रात हर मौसम में लो व हाइटेंशन लाइनों पर कार्य करते हैं। कहीं ट्रांसफार्मर या फाल्ट हो जाए, तो वह आधी रात को भी उस क्षेत्र में फाल्ट सुधारने को जाता है। यदि कहीं कोई चूक हो जाए, तो इन कर्मचारियों को कई बार मौत से भी सामना करना पड़ जाता है। इसके बाद भी इन कर्मचारियों को कभी समय से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है। हर चार से पांच माह में मात्र एक या दो माह की मजदूरी ही दी जाती है। ऐसे में कई बार इन कर्मचारियों को अपने हक के लिए बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी आवाज उठानी पड़ जाती है और हड़ताल के लिए भी मजबूर होना पड़ता है। पिछले माह इन कर्मचारियों को चार माह में मात्र एक माह की ही मजदूरी देकर अपना पल्ला झाड़ लिया गया। इस बार भी इन कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह की मजदूरी नहीं मिली है, जो इस बार दीपावली के पूर्व रविवार को भी नहीं मिल सकी है। वहीं अब बैंक भी बंद होने वाले हैं, ऐसे में दीपावली के पूर्व इन कर्मचारियों को उनकी मजदूरी का भुगतान होना मुश्किल ही लग रहा है, जिसके चलते इन कर्मचारियों की इस बार दीपावली फीकी रह सकती है।
संविदा कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व उनकी मजदूरी का भुगतान कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।संभवत: आज धनतेरस के दिन सोमवार को उनकी मजदूरी का भुगतान मिल जाएगा।
शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत, खंड प्रथम।