{"_id":"5b5894d14f1c1b49748b6d4f","slug":"81532531921-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में संघ के पदाधिकारियों ने दस मांगों को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम मानवेंद्र सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि समस्याओं व मांगो को पूरा न होने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य के अलावा अन्य कार्य न लिए जाएं। इससे स्वच्छ भारत मिशन का कार्य बाधित होता है। कर्मचारियों को अक्तूबर में दस वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। शासनादेश अनुसार दस साल पूर्ण होने पर एसीपी का ग्रेड पे-1900 रुपये किया जाएं। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों का वेतन मद अनुदान 83 व अनुदान 14 को समाप्त करते हुए वेतन मद एक किया जाए। शासन में संस्था नियमावली विचाराधीन है, उसे शीघ्र बनवाई जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। कर्मचारियों के वेतन मांगपत्र / पे-रोल पर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर व्यवस्था समाप्त कर अन्य सरकारी कर्मचारी की तरह मासिक विल के आधार पर किया जाए। डीए एरियर/ सातवें एरियर व रुके हुए अवशेष भुगतान समस्त जिला पंचायत राज महोदय से कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष मीना देवी व ताहर बेसरा के हस्ताक्षर बने हैं।