{"_id":"5b4cf4884f1c1b3e748b54bb","slug":"81531769992-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेदार ने खोली अवैध कब्जाधारियों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेदार ने खोली अवैध कब्जाधारियों की पोल
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिलेदार ने खोली अवैध कब्जाधारियों की पोल
ललितपुर। सिंचाई खंड तृतीय के जिलेदार शहजाद अली ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ग्राम कलोथरा निवासी आशाराम राय व अन्य ग्रामीण गोविंददास, राजेश व हरिशंकर आदि द्वारा अपात्रों को जमीन के पट्टे आवंटित करने की शिकायत कर रहे हैं। जबकि आशाराम विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए है। शासन की मंशानुसार विभाग ने कब्जा छुड़ाने के लिए कार्रवाई की और उक्त अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एफआईआर को नाराहट में दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में आशाराम व भैंरो राय आराजी संख्या 1066 में रकवा 2.18 एकड़, आराजी नंबर 368 रकवा एक एकड़, आराजी नंबर 764 में रकवा डेढ़ एकड़ में कब्जा किए हुए हैं। उक्त आराजी का कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की है, इसी वजह से उक्त लोग विभाग की झूठी शिकायत कर रहे हैं।
डामरीकरण की मांग की
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम करमरा निवासी ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर गांव के मजरा राधापुर व रमपुरा में डामरीकरण कराने की मांग की है। बताया गया कि उक्त मजरों में संपर्क मार्ग नहीं है। इससे यहां पहुंचने में ग्रामीणों व राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन पर शशिकांत सिंह, मुकेश करमरा, अजय पाल सिंह, मनोज कुमार, नंदकिशोर के हस्ताक्षर हैं।