फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ग्रामीण से आए शहर में फिर भी नहीं हुई समस्याएं कम

ग्रामीण से आए शहर में फिर भी नहीं हुई समस्याएं कम

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण से आए शहर में फिर भी नहीं हुई समस्याएं कम
गांव से आए शहर में फिर भी कम नहीं हुई समस्याएं
विज्ञापन

ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्र से नगर सीमा में आए वाशिंदों को अब तक पालिका की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका है। इसकी बानगी पटौरा रोड के बाशिंदे हैं। यहां के लोग आज भी सड़क, नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। सितंबर माह में जो बारिश हुई थी, उसका पानी आज भी कच्ची सड़क पर जमा है। जिस कारण स्थानीय परिवारों को समीप के खाली प्लाट की बाड़ फांदना पड़ता है।
बीते माह में शासन ने नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को मंजूरी प्रदान कर दी थी। जिसके पश्चात कई ग्रामीण इलाके नगर पालिका की सीमा में आ गए। इनमें ग्राम जुगपुरा पेट्रोल पंप एरिया, पीताम्बरा ग्रेनाइट के पास नाले पर बना रिपटा, ग्राम सिवनी के पहले, हवाई पट्टी, चंदेरा आंशिक, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित कालोनी, पंचमुुखी मंदिर, पनारी चुंगी नाका का बाहरी क्षेत्र, ओशो आश्रम, गोविंद सागर बांध की सड़क, कैलगुवां रोड, मसौरा बैरियर पुल, पटौरा रोड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

चिन्हित इलाकों में जिला पंचायत व ग्राम पंचायत की सुविधाएं मिलना बंद हो गई हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद ने भी इस पर ध्यान देना प्रारंभ नहीं किया है। ऐसे में उन्हें न तो ग्रामीण और न ही शहरी सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है। जिस वजह से उनकी समस्याएं कम होने की जगह बढ़ गई हैं। पटौरा रोड पर रहने वाले परिवारों को जल जमाव की समस्या से जूझना पड़ता है। यहां पक्की सड़क व नाली का अभाव है। जब भी बारिश होती है तो पानी वहीं भर जाता है। सितंबर माह में हुई बारिश का पानी अभी भी गली में भरा हुआ है। इस स्थिति में उन्हें घर आने जाने की परेशानी हो गई है। कुछ लोगों ने समीप के खाली प्लाट को आवाजाही के लिए रास्ता बना लिया है। छोटे बच्चे तो खाली प्लाट की बाड़ भी फांद नहीं पाते हैं। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद क्षेत्रवासियों की समस्या से अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
फोटो 13
कैप्सन- रीतेंद्र सिंह सेंगर
सड़क, नाली की नहीं लेता कोई सुध
वित्तीय वर्ष 2016-17 वर्ष की कार्ययोजना के तहत जिला पंचायत ने पक्की नाली का निर्माण कराया, जिसे आखिर तक नहीं बनवाया। जिस वजह से तमाम घरों के सामने नाली बनना शेष रह गई है। वर्तमान में हालात यह है कि न तो नाली का पानी निकल पा रहा है और न ही बारिश का। नगर पालिका परिषद ने इस एरिया की अभी तक सुध नहीं ली है।
रीतेंद्र सिंह सेंगर, स्थानीय नागरिक
......
फोटो 14
कैप्सन-हीरा
नगर में आने का नहीं हुआ अहसास
जुगपुरा वार्ड में ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्से को शामिल किया गया है। लेकिन अभी तक सीमा विस्तार वाले एरिया में कोई भी सड़क, नाली की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। जिससे इस इलाके के लोगों को नगर सीमा में आने का अहसास ही नहीं हो रहा है।
हीरा, स्थानीय नागरिक
......
फोटो 15
कैप्सन- कुंवरलाल
वोट से मिलेगा हक
नगर पालिका परिषद के चुनाव में पहली बार उन्हें अपना वोट डालने का अवसर मिलेगा। पहले वोट से ही बुनियादी सुविधाओं का हक प्राप्त करेंगे। वर्तमान में तो कोई उनका प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद में नहीं है जो उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठा सके।

कुंवरलाल, स्थानीय नागरिक
.......
फोटो 16
कैप्सन- बबुना सिंह
उम्मीद पर खरी नहीं उतरी नपा
जिस समय ग्रामीण से उन्हें नगर पालिका सीमा में किया जा रहा था तो क्षेत्र की उचित साफ सफाई व ड्रेनेज सिस्टम सुधरने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक पालिका इस मामले में खरी नहीं उतरी है। इस ओर पालिका कर्मी तनिक भी नजर नहीं दौड़ाते हैं।
बबुना सिंह, स्थानीय नागरिक
.....
बोर्ड गठित होने पर हो सकेंगे विकास कार्य
नगर सीमा में जो एरिया अभी लिया गया है वह अविकसित क्षेत्र है। नया बोर्ड का गठन होने के उपरांत ही क्षेत्र का समग्र विकास हो सकेगा।
अनिल कुमार अरुण,
प्रभारी अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद, ललितपुर।
......
सीमांकन की जिम्मेदारी उठाए नपा
नगर के सीमांकन कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की है। वह बताए की किन-किन नंबरों को लेना हैं तो उस पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।
महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed