{"_id":"699068a9a7a2f4abeb49c64f85292566","slug":"76-percent-voting-in-final-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में 76 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में 76 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के चतुर्थ और अंतिम चरण के तहत विकासखंड जखौरा में बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। करीब 76 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ब्लाक के 183 मतदान केंद्रों के 306 मतदेय स्थलों पर ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया था। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे।
दो दर्जन से अधिक सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में क्षेत्र में भ्रमण का कार्य आरंभ कर दिया था। शुरूआत में मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे मतदान की प्रक्रिया में तेजी आ गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के साथ निरंतर मतदेय स्थलों का भ्रमण करते रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम नदनवारा, बांसी, जखौरा, सतगता, बानौली, सिलगन, राजघाट, मिर्चवारा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों/मतदान स्थलों का भ्रमण किया और निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों से मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्वाचन में लगे कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुचारु मतदान कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। वहीं, चुनाव प्रेक्षक नेब्बूलाल सुबह से ही मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान पोलिंग बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदान केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सुरक्षा की दृष्टि से पूछताछ भी की गई। अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने भी अनेक मतदेय स्थलों का भ्रमण किया।
साथ ही मतदाताओं से पूछताछ की गई और उनके द्वारा मतदान हेतु लाए गए पहचान पत्र चेक किए। एसडीएम सदर रमेश चंद्र, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, तहसीलदार सदर अवधेश कुमार निगम, प्रीति जैन आदि लगातार भमण करते रहे।
यह रहा मतदान का प्रतिशत
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे तक 09 प्रतिशत, सुबह ग्यारह बजे तक 24 प्रतिशत, दिन में एक बजे तक 42.66 प्रतिशत, दिन में तीन बजे तक 60 प्रतिशत और शाम को साढ़े चार बजे तक 76 प्रतिशत मतदान होने जानकारी प्राप्त हुई है। वहीं, ग्राम मसौरा खुर्द में कुल 2,435 मतदाताओं में से 2,115 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अफसर रहे मुस्तैद
जिला मुख्यालय पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से चुनाव से जुड़ी प्रत्येक घटना पर नजर बनाए रहे।