फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   7347 casses in 49 days

49 दिनों में मिले 7347 व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
7347 casses in 49 days
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सबसे घातक साबित हुई। यहां 49 दिनों 7347 संक्रमित मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या ढ़ाई गुनी हो गई। साथ ही मौत का आंकडा़ भी दो गुना से अधिक हो गया। महज 49 दिनों में 70 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं अब भी लगातार संक्रमितों की मौत का सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में दूसरी लहर के प्रकोप का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अधिक खतरनाक साबित हुआ है। कोविड को लेकर की गई अधिकांश तैयारियां ध्वस्त हो गई। यहां तक कि अधिकांश अस्पतालों के चिकित्सक तक संक्रमित होने से ओपीडी जैसी सेवाएं तक प्रभावित हो गईं। जनपद के इकलौती आस जिला अस्पताल में भी आधा दर्जन चिकित्सक संक्रमित हो गए। जिला मुख्यालय के अस्पतालों में तैनात दो चिकित्सकों की जान चली गई।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो पहली लहर में जहां 11 माह में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तीन लाख 99 हजार 806 लोगों की जांच में महज 5308 व्यक्ति ही कोविड संक्रमित मिले थे। तब पॉजिटिव की दर 1.22 प्रतिशत थी और 51 लोगों की ही मौत हुई थी। लेकिन जैसे की कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने दस्तक दी, इसके बाद इसका प्रकोप लगातार बढ़ता गया और 11 माह के सभी रिकार्ड महज 49 दिनों में ही टूट गए। 49 दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 93472 लोगों की जांच की, जिसमें 7347 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही पॉजिटिव की दर बढ़कर 2.56 हो गई। वहीं, संक्रमितों में 49 दिन में 70 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में अब कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिली है। लगातार संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। अब सभी लोग कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं और सुरक्षित रहें।
- डा. देशराज सिंह
महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed