फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फैनी तूफान की बारिश में भीगा गेहूं

फैनी तूफान की बारिश में भीगा गेहूं

Sun, 05 May 2019 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
फैनी तूफान की बारिश में भीगा गेहूं
फैनी का असर, बरसात से भीगा गेहूं
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदे जा रहे गेहूं का सुस्ती से उठान किया जा रहा है। शाम को फैनी तूफान की वजह से हुई बरसात में कई केंद्रों पर गेहूं भीग गया। नवीन गल्ला मंडी में केंद्रों पर खुले में रखा गेेहूं भीग गया।
एक अप्रैल से जिले में गेहूं की खरीद सरकारी समर्थन मूल्य पर की जा रही है, लेकिन केंद्रों से गेहूं के उठान में देरी हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जितना गेहूं अभी तक खरीदा गया है, उसका आधे से कम गेहूं गोदामों में सुरक्षित पहुंच पाया है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो खरीद केंद्रों पर कुल गेहूं की खरीद 36606.60 मीट्रिक टन हुुई है। इसमें से 16656.05 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो गया है। बाकी 19805.45 मीट्रिक टन गेहूं का उठान होना शेष है। गत शाम जब फैनी तूफान की वजह से बरसात प्रारंभ हुई तो समितियों के सचिवों व प्रभारियों के हाथ पैर फूलने लगे। केंद्र प्रभारियों ने आनन-फानन में गेहूं को सुरक्षित रखवाया। इसके बाद भी कई जगहों पर बारिश से गेहूं भीग गया।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में खुले कुछ केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं भीग गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के हालात देखे गए। हालांकि, विभागीय अफसर इससे इंकार कर रहे हैं। इसकी वजह साफ है कि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पूर्व में ही क्रय केंद्रों पर छांव की पर्याप्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई केंद्रों पर निर्देशों का पालन नहीं हुआ। इससे तमाम खरीद केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे गेहूं बोरे और बोरियां रखी हुई हैं। वहीं, किसान भी तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खरीद केंद्र पर 54 नंबर का टोकन दिया गया था, लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए आगे वाले किसान के गेहूं को तौल लिया गया है। तीन दिन से गेहूं की तुलाई का इंतजार कर रहे हैं।

- राजेंद्र, ग्राम डुलावन
--------
सात मई को शादी की तारीख है। इसके बाद भी क्रय केंद्र पर उसके गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है। प्रभारी चेहरा देखकर गेहूं की तुलाई कर रहे हैं।
- कुंवर लाल
ग्राम डुलावन

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ मनमानी की जा रही है। वे शिकायत लेकर समिति सचिव व प्रभारी के पास पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
- केहर सिंह बुंदेला
प्रांत उपाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ

किसी भी क्रय केंद्र से गेहूं भीगने की सूचना नहीं मिली है। खरीदे गए गेहूं को गोदामों में भिजवाया जा रहा है।
- रमेश कुमार गुप्ता
सहायक निबंधक, सहकारी समितियां

फैनी तूफान की बारिश में गेहूं के भीगने की सूचना कार्यालय में प्राप्त नहीं हुई है। केंद्रों से गेहूं का उठान कराया जा रहा है।
- राकेश त्रिपाठी
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed