फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महापुरूषों की प्रतिमाओं से देशप्रेम का जगता जज्बा

महापुरूषों की प्रतिमाओं से देशप्रेम का जगता जज्बा

Mon, 24 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
महापुरूषों की प्रतिमाओं से देशप्रेम का जगता जज्बा
महापुरुषों की प्रतिमाओं से देशप्रेम का जगता जज्बा
विज्ञापन

एनसीसी कैडिटों ने प्रतिमा व स्थल किए साफ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती की औपचारिक शुरूआत होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई की गई। वक्ताओं ने कहा कि यही महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नेहरू महाविद्यालय एनसीसी इकाई के अधिकारी कैप्टेन पंकज शर्मा के नेतृत्व में आज कैडिटों ने जिला चिकित्सालय एवं नगर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की धुलाई की गई। इसके उपरांत वर्णी चौराहा स्थित संत प्रवर वर्णीजी, तुवन चौराहा स्थित महान क्रांतिकारी परमानंद जी, पंजाब नेशनल बैंक तिराहा स्थित वीरांगना अवन्तीबाई, सुपर मार्केट स्थित स्वतंत्रता सेनानी ब्रजनन्दन शर्मा, अभिलाषा पेट्रॉल पम्प तिराहा स्थित प्रखर समाजवादी चिन्तक कर्पूरी ठाकुर, सदर कांटा स्थित भारतीय एकीकरण के नायक सरदार बल्लभभाई पटेल, घण्टाघर स्थित स्वतंत्रता सेनानी ब्रजनन्दन किलेदार, सावरचौक स्थित स्वाधीनता आन्दोलन के अमर नायक वीर सावरकर की मूर्तियों को जल से स्वच्छ किया गया। कंपनी कमांडर कैप्टन पंकज शर्मा ने कहा कि इससे महापुरुषों की प्रतिमाओं के रखरखाव पर लोगों का ध्यान पहुंचेगा। उन्होंने राष्ट्रसेवा के इस महाव्रत में वर्ष में 100 दिन स्वच्छता सेवा का संकल्प लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंडर ऑफीसर विवेक सिंह, योगेंद्र सिंह, मेवालाल, शिवम राजा, अर्जेन्द्र, अभयप्रताप, प्रवीणसिंह, पवन, अंगद सिंह, अंशुल रिछारिया आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed