{"_id":"5ba7ef98867a557fe0599129","slug":"71537732504-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन बोधगया बिहार में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होने के लिए कहा गया। इस दौरान दो अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंडिल मार्च बीएसए कार्यालय से घंटाघर तक निकालने का निर्णय लिया गया। संगठन की मंत्री शकुंतला कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भारी अनियमितता बरती जा रही है, जिसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में काशीनाथ नायक, अनिल त्रिपाठी, अरुण निरंजन, दिलीप राजपूत, मनीष जैन, परशुराम निरंजन, इन्दर सिंह पटेल, लखनलाल सेन, प्रशांत राजपूत, राजीव गुप्ता, शक्ति सिंह, रामरक्षपाल सिंह, शेलेष सोनी, भैरो यादव, विश्वनाथ चतुर्वेदी, रामकुमार निरंजन, सतेंद्र जैन, मनीष खरे, नीलम ताम्रकार, संतोष सिद्दीकी, अन्तरिक्ष कुशवाहा, गौरी शंकर सेन, विनय ताम्रकार आदि उपस्थित रहे। संचालन शकुंतला कुशवाहा ने किया।