{"_id":"5b5f6fe24f1c1b4a748b7d55","slug":"71532981218-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का इकलौता कंपनी बाग अव्यवस्थाओं की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का इकलौता कंपनी बाग अव्यवस्थाओं की चपेट में
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी बाग में अव्यवस्थाएं हावी
- पार्क में जगह-जगह फैली गंदगी, काई जमी, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सुपर मार्केट के बगल में बने शहर के इकलौते पार्क कंपनी बाग में अव्यवस्थाएं हावी है। पार्क में फैली गंदगी, गंदे पढ़े मूत्रालयों, जगह-जगह जमी काई और बड़ी-बड़ी घास होने से यहां आने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में नागरिकों की सुविधा और मनोरंजन के लिए केवल एक ही पार्क है। चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क के नाम से भी मशहूर कंपनी बाग में शहरवासी सुबह-शाम घूमने के लिए आते हैं। सुबह के समय यहां पर हर रोज योग अभ्यास भी किया जाता है। इसके अलावा भी जिला मुख्यालय पर किसी काम से आने वाले ग्रामीण भी पार्क में बैठकर अपना समय बिताते है। पार्क पर स्वामित्व जिला उद्यान विभाग का है, लेकिन शहर का इकलौता पार्क होने के कारण सुविधा के लिए नगर पालिका इस पार्क को संवारने व व्यवस्थित रखने का काम करती है। लेकिन वर्तमान में जिला उद्यान विभाग और नगर पालिका प्रशासन दोनों ही इसके प्रति कुछ उदासीन बने हुए है। जिससे कारण से पार्क में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण पार्क में लगभग सभी जगहों पर बड़ी-बड़ी घास हो गई है, इससे लोगों में कीट पतंगों का भय लगा रहता है। पार्क में बने औषधि पार्क का भी हाल खराब है। इसके अलावा पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगे फुब्बारे भी बंद पढ़े हुए हैं। सफाई के अभाव में फुब्बारों में हर जगह पर काई जमा हो गई है। पार्क में महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग प्रसाधन केंद्र बने हुए हैं, लेकिन सफाई के अभाव में इनमें गंदगी पढ़ी हुई है। जिससे लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे है। पार्क में फैली अव्यस्थाओं का समाधान न किए जाने से लोगों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
==========
आईजीआरएस पर की थी शिकायत
पार्क में फैली इन अव्यवस्थाओं के चलते बीते दिनों में कुछ स्थानीय लोगों ने आईजीआरएस पर शिकायत भी की थी, लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं निकला है। आशंका है कि नगर पालिका ने पूर्व की तरह इस बार भी केवल कागजों पर आईजीआरएस का निस्तारण कर दिया हो।
विज्ञापन
=========
शाम के बाद झलकते हैं जाम
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण इस पार्क में शाम ढलने के बाद पार्क में अराजकतत्वों का भी जमावड़ा लगने लगा लगा है। अंधेरे का फायदा उठाकर यहां पर शराबियों की महफिलें सजने गलती हैं और जाम झलकने लगते हैं। पार्क में जगह-जगह पड़ी शराब की खाली बोतलें इसकी खुद गवाही देती हैं।
========
सफाई की जिम्मेदारी पालिका की
बारिश की वजह से घास गीली है, इस कारण काटी नहीं गई है। दो-तीन दिनों तक धूप निकलने के बाद घास काट दी जाएगी। इसके अलावा सफाई व गंदगी दूर करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है।
- सुघर सिंह
जिला उद्यान अधिकारी, ललितपुर।