फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अंडर ब्रिज और रेलवे पुल के नीचे पानी जमा होने से बढ़ी परेशानी

अंडर ब्रिज और रेलवे पुल के नीचे पानी जमा होने से बढ़ी परेशानी

Tue, 24 Jul 2018 03:44 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
अंडर ब्रिज और रेलवे पुल के नीचे पानी जमा होने से बढ़ी परेशानी
जलभराव ने रोका रास्ता
विज्ञापन

अंडरब्रिज और रेलवे पुल के नीचे भरा है पानी
तीन दिनों की बारिश के बाद शहर में कई जगह भरा है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तीन दिन से शहर में रुक-रुककर बारिश के चलते कई जगह जलभराव होने से मुसीबत बन गई है। राजघाट रोड पर अलग-अलग स्थानों पर अंडरब्रिज और रेलवे पुल हैं। यहां घुटनों तक बारिश का पानी भर गया है। इसके चलते वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई हैं। लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर मौन हैं।
शहर में जब तक बारिश की शुरुआत नहीं हुई थी तब तक व्यवस्थाएं चौकस लग रही थी, लेकिन अब बरसात ने शहर की व्यवस्था बिगाड़कर रख दी है। जगह-जगह सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। विभिन्न मुहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी राजघाट रोड स्थित रेलवे पुल और सिलगन रेलवे क्रासिंग के अंडरब्रिज में देखी जा रही है। दोनों ही स्थानों पर घुटनों तक बारिश का पानी भर गया है। जहां रेलवे पुल के नीचे फर्श के चटक जाने से जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, अंडरब्रिज अभी तक पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुआ है, इसके बाद भी इसका इस्तेमाल शुरू हो गया है। जब सिलगन रेलवे क्रासिंग बंद हो जाती है तब वाहन चालक अंडरब्रिज से निकलना शुरू कर देते हैं। यहां एक तो घुटनों तक बारिश का पानी भरा हुआ है तो दूसरी ओर लोहे के सरिया निकले हुए हैं। इससे बचने के चक्कर आए दुपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। यही नहीं, बाइक के साइलेंसर में पानी भरने का डर हमेशा बना रहता है। कइयों की बाइकें अधिक पानी होने के चलते बीच अंडरब्रिज में बंद हो जाती हैं। इसी तरह रेलवे पुल के नीचे भरे पानी में यह समझ नहीं आता है कि कहां गड्ढे हैं, इसके चलते कई बार दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। साइकिल सवार व्यक्ति को पैदल चलकर रेलवे पुल पार करते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह रोड मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी को जोड़ता है तो राजघाट बांध भी इसी रोड पर है। इसके अलावा चर्म रोग से परेशान तमाम लोग सिद्ध क्षेत्र राख पंचमपुर जाते हैं। अब अन्य कोई रास्ता नहीं बचा है, जिससे लोग चंदेरी, राजघाट जा सकें। मजबूरन, लोगों को पानी से लबालब अंडरब्रिज और रेलवे पुल के नीचे से गुजरना पड़ता है। इसके बाद न तो जनप्रतिनिधि और न ही रेलवे इस ओर ध्यान दे रही है। इन हालात में लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


आए दिन गिर रहे दुपहिया चालक
हर साल की तरह इस साल भी रेलवे पुल के नीचे बारिश का पानी जमा हो गया है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है जबकि यह शहर की सबसे बड़ी समस्या है। इस रोड की व्यस्तता से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दुपहिया व चार पहिया वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद कुशवाहा

इलाज कराने नहीं जा पा रहे बहेलिया अस्पताल
मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर के कस्बा बहेलिया में काफी बड़ी अस्पताल है जहां लोगों का नि:शुल्क इलाज होता है। क्षेत्र के बहुत सारे लोग यहां उपचार कराने के लिए दुपहिया व चार पहिया वाहनों से जाते हैँ। वर्तमान में जल भराव होने से लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। कई बार दुपहिया वाहन चालक का संतुलन बिगड़ा तो पीछे बैठा व्यक्ति धड़ाम से नीचे गिर जाता है। यहां भरे पानी की निकासी कराने की जरूरत है।
हीरालाल

राजघाट बांध का नहीं कर पा रहे सैर सपाटा
इस समय जिले के सारे बांध खाली पड़े हुए हैं। केवल राजघाट बांध में ही जल स्तर बढ़ा है। इसे देखने के लिए हर कोई लालायित है लेकिन रेलवे पुल के नीचे व अंडर ब्रिज में भरे पानी ने लोगों की मंशा पर पानी फेर दिया है। कई लोग तो भरे पानी से निकलने में डरते हैं तो कुछ चालक वापस लौट जाते हैं।

बाबूलाल तिवारी

अभिभावक नहीं पहुंच पा रहे नवोदय विद्यालय
जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा पहुंचने के लिए रेलवे पुल से गुजरना होगा या फिर अंडरब्रिज का सहारा लेना होगा, लेकिन दोनों ही रास्ते बारिश के पानी से लबालब हो गए हैं। इससे तमाम अभिभावक अपने बच्चों से मिलने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। जिलाधिकारी को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
मनीष रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed