फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   देशराज पटैरिया के लोकगीतों में झूम उठे दर्शक

देशराज पटैरिया के लोकगीतों में झूम उठे दर्शक

Sun, 18 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
देशराज पटैरिया के लोकगीतों में झूम उठे दर्शक
देशराज पटैरिया के लोकगीतों में झूम उठे श्रोता
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन ग्राउंड में आयोजित देवगढ़ महोत्सव के तीसरे दिन बुंदेलखंडी लोक गायक देशराज पटैरिया व उनके साथियों ने एक से बढ़कर से एक लोकगीत सुनाकर समां बांध दिया। इस दौरान वो किसान की लली खेत खलिहान को चली पर खूब तालियां बजीं।

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया। सह गायक सतीश यादव ने कहा कि मां सरस्वती की वंदना की। इसके उपरांत कृष्ण भगवान का गीत सुनाया। जब देशराज पटैरिया के हाथों में माइक पहुंचा तो उनका स्वागत दर्शकों ने तालियां बजाकर किया। उन्होंने अपने बुंदेलखंड मैंया बड़े-बड़े हो गए री गुइयां गीत सुनाया। हरदौल चरित पर गीत सुनाकर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उठो धना बोल गओ मंगरे पर कौआ, लगत तोरे मयके से आ रहो लिवुआ, जबनो मोरी बहन जानकी आंखन नहीं दिखानी, हरे वांस मंडप छाए गीत सुनाया। उन्होंने सह गायक कमला राजपूत का साथ देते हुए एक युगल गीत भी सुनाया। इसके पश्चात कमला राजपूत ने जीजी सांची बताओ हास्य गीत सुनाया। बजत आवे बाजना, तुम्हरे नैना अलसियाने गीत भी सुनाया। ब्रजेश विश्वकर्मा ने ढोलक पर थाप व मुरारीलाल रैकवार ने मंजीरा व चेतराम सेन ने झीका बजाकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, सीडीओ प्रवीण कुुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित सहित विभिन्न तहसीलों के एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एफएम 103 के उद्घोषक वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed