फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6980 person vaccinated

6980 लाभार्थियों ने लगवाई कोविड से बचाव को वैक्सीन

Wed, 07 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
6980 person vaccinated
4759 युवाओं ने टीका लगवाया
विज्ञापन

ललितपुर। तीसरी लहर के बचाव को लेकर लगाई जा रही कोविड वैक्सीन के प्रति लाभार्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को टीकाकरण शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4759 युवाओं ने टीका लगवाया। वहीं, 44 से अधिक उम्र के 2221 लोगों ने टीकाकरण कराया।
जनपद में कोविड वैक्सीन की कमी के बाद लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह से ही सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। इनमें युवा ऑनलाइन पंजीयन कर टीका लगवाने पहुंच रहे और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को को जिला अस्पताल परिसर में स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 200 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 63, शहर के जगदीश मार्केट में 44, सुधा सागर इंटर कॉलेज में 79, लिटिल फ्लावर 68, रावर इंटर कॉलेज में 130, रैन बसेरा में 151 युवाओं नेहरूनगर में 80 लाभार्थियों ने वैक्सीनेशन में पहुंच कर पहली डोज लगवाई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 503, जखौरा 1368, सीएचसी मड़ावरा में 314, महरौनी में 469, बार में 417, तालबेहट 873 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं 44 वर्ष से अधिक उम्र के 2221 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2221 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed