{"_id":"5c3a50d9bdec22731b010768","slug":"61547325657-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा: मार्च माह का लक्ष्य जनवरी में हासिल करने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा: मार्च माह का लक्ष्य जनवरी में हासिल करने की चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा: मार्च माह का लक्ष्य जनवरी में हासिल करने की चुनौती
29 लाख 75 हजार मानव दिवस किए गए सृजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मनरेगा में मार्च माह का लक्ष्य जनवरी माह में ही पूरा किया जाएगा। तीस लाख सात हजार की तुलना में उनतीस लाख पचहत्तर हजार मानव दिवस का रोजगार सृजन करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय अफसर इसे चुनौती के रूप में ले रहे हैं। उधर, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को नया लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
रबी फसल की बुवाई का काम पूरा हो गया है। वर्तमान में खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई का काम किया जा रहा है। इस लिहाज से किसानों के पास न के बराबर काम ही बचा है, ऐसे में श्रमिकों के लिए रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे ध्यान में रखकर शासन ने ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन करने के लिए नया लक्ष्य आवंटित किया है। पहले जो लक्ष्य मार्च माह तक पूरा किया जाना था, उसे अब जनवरी माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। नए लक्ष्य के मुताबिक, तीस लाख सात हजार मानव दिवस का रोजगार सृजित किया जाना है, लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने में कई ग्राम पंचायतें बाधक बन गई हैं। इस समय करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में काम ठप है। अब विभागीय अफसर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में काम प्रारंभ कराने में जुटे हैं। इनमें मेड़ बंधी, समतलीकरण के कार्यो को वरीयता दी जा रही है। विभागीय अफसरों का मानना है कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेरह हजार मानव दिवस रोजगार सृजन करने की आवश्यकता है लेकिन वर्तमान में बारह हजार चार सौ नौ मानव दिवस रोजगार का सृजन ही हो पा रहा है।
.....
नए वित्तीय वर्ष का तैयार हो रहा बजट
वर्ष 2019-20 में मनरेगा के कार्यो को पूरा करने के लिए लेबर बजट किया जा रहा है। ब्लाक, क्षेत्र पंचायत स्तर से अनुमानित बजट बन चुका है। आने वाले दिनों में इस बजट को फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
.......
बावनवें प्रतिशत वार्षिक लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। बाकी लक्ष्य भी पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, जनवरी माह के नए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
इंद्रमणि त्रिपाठी
उपायुक्त, श्रम रोजगार